Day - 15: WH Family: What, Where, When का प्रयोग सीखें
Day - 15: WH Family: What, Where, When का प्रयोग सीखें WH Family: What, Where, When का प्रयोग सीखें | 100 English Questions and Answers with Hindi Meaning अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए सवाल पूछना और उनके जवाब देना बहुत जरूरी है। जब आप किसी से जानकारी लेना चाहते हैं , तो What, Where और When जैसे WH Words का इस्तेमाल करते हैं। आज हम इन तीनों शब्दों को आसान हिंदी में समझेंगे और 100 English Questions and Answers with Hindi Meaning सीखेंगे। इनकी मदद से आप घर , स्कूल , दोस्तों और रोजमर्रा की जिंदगी में अंग्रेजी में सवाल पूछना सीख सकते हैं। 1. WH Family क्या है ? WH Family अंग्रेजी के उन Question Words का समूह है , जिनका इस्तेमाल सवाल पूछने के लिए किया जाता है। उदाहरण : WH Word हिंदी अर्थ किस तरह का सवाल ? What क्या किसी चीज या जानकारी के बारे में Where कहाँ किसी जगह के ...